नाहन : पुलिस थाना काला आम्ब के तहत भगोड़ा घोषित आरोपी विजय कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी गाँव टसका खादर, डाकघर रादौर, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर, हरियाणा (उम्र 29 वर्ष) को आज गिरफ्तार किया गया। विजय कुमार पर अभियोग संख्या 73/17 दिनांक सितम्बर 2017 के तहत HP Excise Act की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज था और वह लंबी अवधि से फरार चल रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, P.O. CELL सिरमौर की टीम में नरदेव सिंह (नं0 538) और इरफान ने यमुनानगर में अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अगले दिन माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी क्षेत्रीय पुलिस और P.O. CELL की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। इससे न केवल भगोड़े अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि कानून के प्रति आम जनता में विश्वास भी बढ़ेगा।