नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध कशीद शुदा शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीते कल जब पच्छाद पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राम रत्न पुत्र रोणकी राम, निवासी गांव ढंग्यार मुश्यों (डाकघर ढंग्यार, तहसील व थाना पच्छाद, जिला सिरमौर) अपने मकान व मीट खोखा (दुकान) में अवैध रूप से तैयार की गई देशी कशीद शुदा शराब बेचने का धंधा करता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संदेहास्पद मकान व मीट खोखा की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 5 लीटर अवैध कशीद शुदा शराब बरामद हुई।
पुलिस थाना पच्छाद ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की आगामी जांच की जा रही है।