पांवटा साहिब कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, शिक्षक की डांट से आहत होने की चर्चा

Photo of author

By पंकज जयसवाल

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल स्थित अमरकोट में एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का बेहद दुखद मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मुस्कान पुत्री मुस्तकीन हुसैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के छपरा की रहने वाली थी। फिलहाल उनका परिवार अमरकोट की सुनार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। मुस्कान कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी, जबकि उसके पिता एक स्थानीय निजी कंपनी में काम करते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों का गहरा सदमा लगा है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि कॉलेज में किसी शिक्षक द्वारा डांटे जाने से आहत होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, पुलिस इस दावे समेत मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सिरमौर के एएसपी नरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के वास्तविक कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हर कोण से साक्ष्य जुटा रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।