पांवटा साहिब में घर में चला रहा था कच्ची शराब का धंधा, पुलिस ने दबोचा

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : ज़िला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल जब पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अम्बीवाला (डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब) का निवासी रामचन्द्र पुत्र रनिया राम अपने रिहायशी मकान में अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार चला रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के मकान पर तुरंत दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 लीटर अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।