नाहन : जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज ओरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा ट्रेनी/अप्रेंटिस के 150 पद भरे जा रहे है जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 06 फरवरी, तथा उप रोजगार कार्यालय सराहां में 07 फरवरी, 2026 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 06 व 07 फरवरी, को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित उप रोजगार कार्यालय में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 88947 80442, 83519 60756 पर भी संपर्क कर सकते है।