सोलन: प्रदेश के जाने-माने लेखक, साहित्यकार मदन हिमाचली को श्रेष्ठतम विचार लिखने हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मदन हिमाचली लेखन के साथ -साथ समाजसेवा में भी अग्रणी है और आजकल आदर्श ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान हैं।

हिमाचली को जैमिनी साहित्य एवं पत्रकारिता अकादमी पानीपत द्वारा आनलाइन चर्चा-परिचर्चा में भाग लेने तथा श्रेष्ठतम विचार लिखने हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीते दिनों पत्रकारिता के बदलते आयाम पर अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन परिचर्चा में भाग लिया था जिसमें उन्हें सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार तारकनाथ दास स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्थाओ द्वारा दिया गया यह 38 वां सम्मान है।
मदन हिमाचली हिन्दी तथा बघाटी बोली में 10 पुस्तकें लिखी है। हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के सौजन्य से 50 अखिल भारतीय स्तर पर लेखक सम्मेलनों में भाग ले चुके हैं। आकाशवाणी शिमला, दूरदर्शन केन्द्र शिमला से मान्यता प्राप्त लेखक हैं। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सरकार के भाषा एवं संस्कृति विभाग एवं कला संस्कृति भाषा अकादमी का मान्यता प्राप्त लेखकों की सूची में हिमाचली का नाम दर्ज हैं।