शिमला के विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Photo of author

By Hills Post

शिमला: विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर एक विशेष विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियों के साथ-साथ प्रकृति और वन संरक्षण की अहमियत समझाई गई।

हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान (HFRI) से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। संस्थान के वन संरक्षण प्रभाग प्रमुख डॉ. राजिंदर पाल और वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। डॉ. पवन कुमार ने जोर देकर कहा कि विज्ञान असल में तार्किक और समझदारी भरी सोच का नाम है। वहीं, डॉ. राजिंदर पाल ने बच्चों को बताया कि रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में भविष्य की कितनी बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।