सराहां बाईपास रोड पर सैर कर रही महिला को स्कूटी चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। बाईपास रोड पर अपने पालतू कुत्ते के साथ जा रही एक महिला को तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनकी शिकायत पर पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शिकायत के अनुसार, कमलेश कुमारी (पत्नी दयाल चंद, निवासी शीतला माता कॉलोनी, , बाईपास रोड सरांहां, सरांहां, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर) ने बताया कि 21 अक्टूबर को प्रातः वह अपने कुत्ते के साथ बाईपास सरांहां की ओर सैर पर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक स्कूटी चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

शिकायत में बताया गया कि स्कूटी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश कुमारी संतुलन खोकर सीधे मुंह के बल जमीन पर जा गिरीं। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद स्कूटी चालक अपनी स्कूटी सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना पच्छाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार स्कूटी चालक की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।