सिरमौर: उपायुक्त ने शिकायतों का समय पर समाधान करने के दिए निर्देश

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर के नाहन स्थित उपयुक्त सम्मेलन कक्ष में आज सुशासन सप्ताह के तहत सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की।

उपयुक्त ने अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने को कहा। उन्होंने लोगों की शिकायतों को समयबद्ध रूप से निवारण करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभागों। से संबंधित पोर्टल की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

नाहन में आयोजित कार्यशाला 19 से 25 दिसंबर, 2025 तक आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत ई सर्विस में सुधार लाने के लिए आयोजित की गई।

कार्यशाला में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई सर्विस में पारदर्शिता, जवाबदेही, लोक प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में सुधार, आदि के लाभ बारे जानकारी दी गई।

कार्यशाला में हिमाचल ऑनलाइन सेवा, लोक मित्र केंद्र, आधार सेवा, ई ऑफिस, राजस्व प्रबंधन प्रणाली, लिटिगेशन प्रबंधन प्रणाली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100, इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवा विभाग, प्राथमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।