सोलन के कई इलाकों में 28 नवंबर को 3 घंटे बिजली रहेगी गुल

Photo of author

By पंकज जयसवाल

सोलन ” हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर, 2026 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि 28 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दिन में 01.00 बजे तक मधुबन कॉलोनी, कोटलानाला, ऑफीसर्ज कॉलोनी, साहनी परिसर, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाज़ार, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम, डांग परिसर, सर्कुलर मार्ग, रेनॉल्ट शो रूम, जवाहर पार्क, शिवा अस्पताल, नवजीवन अस्पताल, जी- स्कवेयर मॉल, हरि मन्दिर, धोबी घाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed