सोलन महिला भाजपा में हर बूथ पर जुड़ेंगी 10 महिलाएं

Photo of author

By Hills Post

सोलन: शहरी भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब शहर के प्रत्येक बूथ पर 10 सक्रिय महिलाओं की भर्ती की जाएगी और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा की अध्यक्षा प्रिया कंपोज की अध्यक्षता में हुई परिचय बैठक में यह रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा दर्पणा ठाकुर और महामंत्री विशाखा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में बिहार चुनाव में महिलाओं की भूमिका का उदाहरण देते हुए, हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार को “महिला विरोधी” बताया गया। मोर्चा ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस के कथित झूठे वादों के खिलाफ घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगी और सरकार को सत्ता से हटाने के लिए काम करेंगी।

इस अवसर पर महामंत्री विपिन कपूर और ज्योति ठाकुर, उपाध्यक्ष आरती, कोषाध्यक्ष रीना नारंग, आईटी संयोजक ज्योति नैंसी सहित सरला ठाकुर, रमा शर्मा, परमजीत, हीरा बंसल, अनीता, सपना और सरिता ठाकुर जैसे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।