सोलन में हरियाणा रोडवेज की बस से रोहड़ू का युवक चिट्टा सहित गिरफ़्तार

Photo of author

By Hills Post

सोलन: जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने शमलेच के समीप नाकेबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 5.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

SIU टीम को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि बस के माध्यम से नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने शमलेच के पास नाका लगाया। जांच के दौरान जब एक हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर तलाशी ली गई, तो सीट नंबर 40 पर बैठे युवक के पास से 5.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान अनिश कुमार (34 वर्ष) पुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी गांव दलगांव, डाकखाना कुटाडा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

सदर थाना सोलन में मामला पंजीकृत कर आगामी छानबीन जारी है। पुलिस अधीक्षक सोलन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर नशा तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।