हरिपुरधार कॉलेज में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस, निबंध-पोस्टर और क्विज में छात्रों ने दिखाया दम

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में आज संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर करण मोहिल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मूलभूत अधिकारों, कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संविधान की प्रस्तावना तथा उसके मूल आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना था।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed