शिमला: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) समूह ने हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। L&T के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें यह चेक सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल में L&T समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष ए.आर. सोनी, उप-महाप्रबंधक सचिन राणा और प्रशासन प्रमुख तरुण कुमार दत्त शामिल थे। बैठक के दौरान, L&T के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समूह हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश को सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने L&T समूह के इस योगदान के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास के कामों को और मजबूती मिलेगी।