हिमाचल में शराब ठेकों की ऑनलाइन ई-नीलामी शुरू, जारी हुआ जिलावार शेड्यूल

Photo of author

By Hills Post

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों रिटेल लिकर वेंड्स के आवंटन के लिए ई-नीलामी (e-Auction) प्रक्रिया सोमवार 23 फरवरी से विधिवत शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब इकाइयों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस ऑनलाइन प्रणाली को मंजूरी दी है।

इस प्रक्रिया के तहत, प्रत्येक खुदरा आबकारी शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी, जिससे आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही पूरी सुविधा के साथ नीलामी में भाग ले सकेंगे। पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

ई-नीलामी का जिलावार पूरा शेड्यूल

विभिन्न जिलों के लिए आवेदन, दस्तावेजों की जांच और नीलामी की तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं (नीलामी का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा ।

जिलाऑनलाइन आवेदन की तिथि व समयदस्तावेजों की जांच का समयई-नीलामी की तिथि
किन्नौर, हमीरपुर, चंबा23 फरवरी (शाम 6:55) से 26 फरवरी (शाम 6:15)25 फरवरी (शाम 6:30) से 27 फरवरी (शाम 6:55)28 फरवरी 2026
सिरमौर, ऊना, बद्दी24 फरवरी (शाम 6:55) से 26 फरवरी (शाम 6:15)26 फरवरी (शाम 6:30) से 28 फरवरी (शाम 6:55)2 मार्च 2026
सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर25 फरवरी (शाम 6:55) से 27 फरवरी (शाम 6:30)27 फरवरी (शाम 6:30) से 2 मार्च (शाम 6:55)3 मार्च 2026
मंडी, नूरपुर26 फरवरी (शाम 6:55) से 28 फरवरी (शाम 6:15)28 फरवरी (शाम 6:30) से 3 मार्च (शाम 6:55)5 मार्च 2026
शिमला, कुल्लू27 फरवरी (शाम 6:55) से 3 मार्च (शाम 6:15)3 मार्च (शाम 6:30) से 6 मार्च (शाम 6:55)7 मार्च 2026
आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले संभावित बोलीदाताओं के लिए कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं ।

डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य: सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) के माध्यम से अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है।

दस्तावेजों का अध्ययन: नीलामी में भाग लेने से पहले बोलीदाताओं को आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और उपयोगकर्ता पुस्तिका (User Manual) को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

पोर्टल की जानकारी: आवेदन और नीलामी से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ई-गवर्नेंस पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।