अटल सुरंग से लाहौल-स्पीति पर्यटन में 600% से अधिक वृद्धि

Photo of author

By Hills Post

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में बनी अटल सुरंग पर्यटन उद्योग के लिए वरदान साबित हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों का आगमन 2021 में 9,60,952 हो गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 6०० प्रतिशत की से अधिक है।
आपको याद होगा कि अटल सुरंग को 3 अक्टूबर, 2020 के दिन जनता के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार लाहौल-स्पीति का लाभ कुल्लू-मनाली के लिए एक नुकसान भी साबित हुआ है, क्योंकि 2021 में यहाँ आने वाले पर्यटकों में भारी गिरावट देखी गई ।

प्रदेश में हालांकि कोविड के कारण विदेशी पर्यटकों के आगमन में 88.67 प्रतिशत की तेज गिरावट देखी गई लेकिन हिमाचल का पर्यटन उद्योग पिछले वर्ष की तुलना में 2021 में स्वदेशी पर्यटकों के आने में की आमद में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के साथ कुल मिलाकर वृद्धि पर रहा |

माना जाता है कि 2021 में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि कोविड प्रतिबंधों के बाद अचानक मिलने वाली ढील के साथ हिमाचल प्रदेश में होटलों को फिर से खोलने की अनुमति के कारण हुई | पर्यटन स्थलों पर इस वर्ष अधिक हिमपात के अलावा पर्यटन विभाग द्वारा अपनाई गई नई रणनीतियों के कारण भी यह वृद्धि दर्ज की सकी |

Demo ---
Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।