ज्वालामुखी: अटल स्वास्थय योजना के तहत आज ज्वालामुखी अस्पताल में आयोजित एक समारेाह में एंबुलेंस को रवाना किया गया। कांगडा के सी एम ओ कुलतार डोगरा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद दस ऐंबुलेंस गाडियों को यहां से रवाना किया। यह वाहन कांगडा जिला के विभिन्न अस्पतालों के साथ अटैच होंगे। जिन्हें मरीजों की सुविधा के लिये रखा जायेगा। व आपातकालीन सेवायें मुहैया करायी जायेंगी। अटल स्वास्थय योजना के नाम से शुरू की गई इस योजना के तहत बीते कल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर प्रदेश के मुख्यंमत्री ने लोगों को समपिर्त किया था।

कांगडा के सी एम ओ ने बताया कि इस सेवा का उदेश्य गर्भवती महिलाओं के साथ साथ उन सभी व्यक्तिओं जिनको तत्काल चिकित्सा की आवशयकता है। को समय पर अस्पताल पहुंचाना है। इसके साथ ही दुर्घटना होने की स्थिती में भी यह सेवा लोगों के लिये जीवनदान देगी। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी में पंहुची दस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस(एंडवांस लाईफ स्पोर्ट सिस्टम) एम्बुलैंस से आपातकालीन स्थिति में मोबाईल या लैडलाईन से डायल करने पर तुरन्त सेवा दी जाऐगी। और नजदीकी स्वास्थय केन्द्र में जल्द से जल्द पंहुचाएगी। यह सुविधा चौबीस घंटे निशुल्क उपलब्ध करवाई जाऐगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुलतार सिंह डोगरा ने बताया की इन एम्बुलैस में अत्याधुनिक सुविधाऐं है जिनमें स्वाईन बोर्ड है जिससे हैलीकाप्टर से भी मरिज को निकाला जा सकता है। ,आक्सीजन,स्कूप बोर्ड,दंवार्ईयाँ,इन्जैक्शन,सांप के काटने पर इलाज तुरन्त किया जाएगा। व सडक दुर्घटनाओं में तुरन्त मौके पर ही ईलाज शुरु हो जाएगा।

इन एम्बुलैस में प्रशिक्षित विशेषज्ञ पीडीत को हर सुविधा देने में सक्षमं है। एम्बुलैसं के पायलट को की पूरा प्रशिक्षण दिया गया है। मरिज के साथ मौके पर दो सहयोगी जा सकेंगें। जिला कांगड़ा में १७ अटल योजना के तहत एम्बुलैस सेवा दी जाऐगी। दस एम्बुलैस पंहुच चुकी है,बाकी ७ मार्च तक आना संभव हो पाऐगीं। कुलतार सिंह डोगरा ने बताया की इस योजना में १०८ नम्बर डायल केवल अमरजेंन्सी में ही करें जनता। झूठी काल करने पर कार्यवाही भी की जा सकती है। इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाऐं जनता घर द्वार पर ही मिलेगी एम्बुलैंस सुविधा वो भी निशुल्क। इस मौके पर उनके साथ बीएमओ बृज मोहन,डा विवेक सूद,डा सतिन्द्र वर्मा,स्वास्थय पर्यवेक्षक दीपक सूद,सुनील सूद भी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version