अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सीता गोसाई की माता का निधन

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सीता गोसाई की माता बचनी देवी का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह स्वर्गीय उमराव सिंह की धर्मपत्नी थीं और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। कल उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे नाहन शहर और खेल जगत में शोक का माहौल है।

आज सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा नाहन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और उनके बड़े दामाद संजीव शर्मा के निवास स्थान से शुरू हुई। इसके बाद नाहन के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां शहर के कई लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

इस दुखद अवसर पर स्थानीय निवासियों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।