इनर व्हील क्लब सोलन मिडटाउन की सदस्यों ने रोशनी डे केयर सेंटर में बिताया यादगार समय

Photo of author

By Hills Post

सोलन: इनर व्हील क्लब ऑफ सोलन मिडटाउन की सदस्यों ने सोलन स्थित रोशनी डे केयर सेंटर का दौरा कर विशेष (दिव्यांग) बच्चों के साथ समय बिताया। यह दौरा क्लब सदस्यों के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी रहा, जहाँ उन्होंने बच्चों के बीच धैर्य, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति अद्भुत उत्साह को करीब से महसूस किया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से डे केयर सेंटर को एक माह का राशन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, सदस्यों ने बच्चों के लिए दोपहर का भोजन, खीर और चॉकलेट पाई की विशेष व्यवस्था की और अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा। बच्चों के चेहरों पर खिली मासूम मुस्कान और उनके स्नेह ने सभी सदस्यों का मन मोह लिया।

क्लब सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा केवल सहायता सामग्री देने तक सीमित नहीं थी, बल्कि खुशियाँ बाँटने और इन बच्चों से जीवन की सच्ची खुशी सीखने का एक अनूठा अनुभव थी। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब सोलन मिडटाउन की सदस्य श्रीमती दीपाली ठाकुर, श्रीमती उषा ठाकुर तथा श्रीमती अंजु कोहली विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।