HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा के लिए स्थाई भवन निर्माण को मिली मंजूरी
    ऊना

    केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा के लिए स्थाई भवन निर्माण को मिली मंजूरी

    संवाददाताBy संवाददाताJune 2, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली ने केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा के स्थाई विद्यालय भवन के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है। केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा वर्ष 2010 से पहली से बारहवीं कक्षा तक एक अस्थाई भवन में चल रहा है, जहां लगभग 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस बारे जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यालय भवन निर्माण के पहले चरण में 6.53 करोड़ से सीपीडब्ल्यू एजेंसी के माध्यम से स्टाफ क्वार्टरज़, चारदीवारी के कार्य तथा इलैक्ट्रिक सबस्टेशन का कार्य आरंभ करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का कार्य आरंभ करने के लिए केवी संगठन द्वारा पहली किश्त के तौर पर 20 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई।

     ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एमए हिंदी, एमए इंग्लिश सहित एमकॉम व पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू की गई है, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा हैं। यहां पर युवाओं के लिए इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। कॉलेज में एनसीसी के तीनों विंग शुरू किए गए हैं और पूरे प्रदेश में केवल बंगाणा कॉलेज ही एक मात्र ऐसा कॉलेज है, जहां पर एनसीसी के तीनों विंग हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं पिपलू व बुधान मेंं विज्ञान की कक्षाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा के स्थाई भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों का चंहूमुखी विकास संभव हो पायेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के भरें जाएंगे 38 पद

    June 23, 2022

    नंगड़ां में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    June 23, 2022

    ऊना आईटीआई में  कैम्पस साक्षात्कार 27 जून को

    June 23, 2022

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में वूमेन वनडे चैलेंजर ट्रॉफी संपन्न

    June 22, 2022

    ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद 

    June 21, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.