नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार (15 सितंबर) को संगड़ाह पुलिस की टीम गश्त के दौरान लाना पालर रोड पर मौजूद थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि काथला गांव निवासी कर्मदास (पुत्र/निवासी गांव काथला, डाकघर बोगधार, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर) अपने घर से अवैध शराब बेचने का धंधा करता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मदास के मकान पर दबिश दी और विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में आगामी कानूनी जांच जारी है ।