HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»कॉमनवेल्थ खेलों में दखल नहीं देंगे जाट- ओपी मान
    राष्ट्रीय

    कॉमनवेल्थ खेलों में दखल नहीं देंगे जाट- ओपी मान

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 1, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चण्डीगढ: सिरसा कॉमनवेल्थ खेलों में जाट किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करेंगे। यह बात अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने आज सिरसा में एक प्रेस वार्ता में कही। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने आरक्षण के लिए गांधीवादी तरीका अपनाने की वकालत करते हुए कहा कि जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा के आह्वान पर हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होने के प्रथम दिन 3 सितंबर को जिलास्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जाटों के पास जमीन घटकर प्रति किसान एक एकड़ तक पहुंच गई है । इस कारण किसान भूखमरी की कगार पर है तो जाट समाज के युवा बेरोजगारी की दंश में पथभ्रष्ट हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जेलों में आज 70 प्रतिशत युवा जाट समाज से संबंधित हैं।

    सभी को आरक्षण मिलना चाहिए

    यही नहीं हरियाणा व पंजाब को छोड़कर देश के अन्य 10 के करीब प्रदेशों में जाटों को आरक्षण प्राप्त है और राजस्थान में तो केंद्र स्तर पर भी आरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि महासभा मांग करती है कि हरियाणा सरकार इसी सत्र में प्रदेशभर पर जाटों को आरक्षण दे और केंद्र में आरक्षण के लिए सिफारिश करे। जबकि अपनी मांग मनवाने के लिए देशभर के जाट मुद्दे को लेकर गैर राजनीतिक ढंग से सम्मेलन बुलाएंगे और जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल भी करेंगे। प्रैसवार्ता में श्री मान ने स्पष्ट किया कि जाट केवल हिंदू ही नहीं बल्कि सिख, मुस्लिम व बिश्रोई समाज में हैं जिन्हें सभी को आरक्षण मिलना चाहिए। एक सवाल के जवाब में श्री मान ने खाप पंचायतों को आज के युग के साथ थोड़ा बदलने पर बल दिया, वहीं युवाओं में चरित्र निर्माण के लिए गांव स्तर पर कार्य करने की बात भी कही। साथ ही कहा कि मैरिज एक्ट में संसोधन जरूरी है। जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे समगोत्र, एक गांव में शादी के विरोधी हैं पर सामाजिक सौहार्द के लिए अंतरर्जातीय विवाह को बढवा मिलना चाहिए। इस अवसर पर जाट नेता कटार सिंह सांगवान व राजेंद्र कड़वासरा भी उनके साथ मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.