HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»कोरोना की संक्रमण दर बढ़ी, ऊना में मरीजों की संख्या पहुंची 250 के पार
    ऊना

    कोरोना की संक्रमण दर बढ़ी, ऊना में मरीजों की संख्या पहुंची 250 के पार

    Hills PostBy Hills PostJuly 30, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह के अंत आते-आते यह बढ़कर 250 पार पहुंच चुकी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण की दर में भी वृद्धि हुई है। पहली जुलाई को संक्रमण दर 11.11 प्रतिशत थी, जो अब लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रैपिड टेस्ट में संक्रमण की दर 28 प्रतिशत जबकि आरटीपीसीआर में 9 प्रतिशत है। 

    जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम में वैक्सीन एक कारगर हथियार है। सभी को अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए और जिन लाभार्थियों को दूसरी डोज़ के बाद छह माह पूरे हो चुके हैं, वह अपनी तीसरी खुराक लेना सुनिश्चित करें और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को तीसरा टीका निशुल्क लगा रही है। 

    डीसी ने की एहतियात बरतने अपील 

    जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022

    स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

    August 13, 2022

    स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए विभिन्न स्कूल किए सम्मानित

    August 12, 2022

    थानाकलां में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, वीरेंद्र कंवर फहराएं तिरंगा

    August 11, 2022

    राखी उत्सव मेले में समूहों ने किया 3.20 लाख रुपए का कारोबार

    August 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.