HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»खिलाडिय़ों को डोपिंग से बचाने के लिए मिलकर करें काम -अभय चौटाला
    हिमाचल

    खिलाडिय़ों को डोपिंग से बचाने के लिए मिलकर करें काम -अभय चौटाला

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 11, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा:  खिलाडिय़ों को डोपिंग व प्रतिबंधित दवाओं के बारे में जागरूक बनाने के लिए केन्द्र सरकार व खेल संगठनों, खिलाडिय़ों व तकनीकि अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए । यह बात भारतीय मुक्केबाजी फैडरेशन के अध्यक्ष व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एक अध्यादेश जारी कर दवाओं के ऊपर लगे लेवल पर यह उल्लेख सुनिश्चित करवाए कि खिलाडिय़ों के लिए इस दवा का सेवन प्रतिबंधित है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि खिलाडिय़ों के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए तकनीकी अधिकारियों, कोच व चिकित्सकों को भी खिलाडिय़ों के साथ-साथ खेल संगठनों व सरकार के साथ बेहतर तालमेल करके इस कलंक को धोने में विशेष भूमिका निभानी चाहिए।

    अनुभवहीन हैं देश के चिकित्सक

    उन्होंने कहा कि आज देश के अनेक भागों में कार्यरत चिकित्सकों को भी इस बात की व्यापक जानकारी नहीं है कि कौन-कौन सी दवाएं खिलाडिय़ों के लिए प्रतिबंधित हैं और उसके इस्तेमाल से खिलाडिय़ों पर डोपिंग टेस्ट के दौरान क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश में खेलों से सम्बन्धित विशेषज्ञ चिकित्सक बहुत थोड़े हैं और आम सामान्य शहरों व कस्बों में कार्यरत चिकित्सकों को प्रतिबंधित दवाओं के बारे में व्यापक अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने गांव व शहर के स्तर से उठकर जिला व राज्य स्तर पर आता है और राष्ट्रीय स्तर पर आने के बाद वे खेल संगठनों व भारतीय खेल प्राधिकरण के सम्पर्क में जुड़ जाता है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस समय करीब 250 दवाएं ऐसी हैं जिनके इस्तेमाल से डोपिंग टेस्ट के दौरान खिलाड़ी पॉजिटिव पाए जाते हैं। अगर किसी प्रतिष्ठित अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर डोपिंग के आरोप लगते हैं तो उससे न सिर्फ उस खिलाड़ी का भविष्य बर्बाद होता है बल्कि देश की बदनामी होने के साथ-साथ मेडल मिलने की संभावनाएं भी समाप्त हो जाती हैं।

    फैडरेशन चलाएगी अभियान

    उन्होंने कहा कि उनकी फैडरेशन जल्द ही टीम के राष्ट्रीय कोच व चिकित्सकों को साथ लेकर इस सम्बन्ध में खिलाडिय़ों को जागरूक बनाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाएगी ताकि खेलों पर लगने वाले डोपिंग के बदनुमा दाग को धोया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकारों, शिक्षण संस्थानों व मीडिया को भी देशहित में चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम व अभियान में अपना योगदान देना चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022

    हिमाचल में पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर नाहन युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

    May 19, 2022

    दिल्ली संभाले आप, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल देश में अग्रणीः कंवर

    May 19, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.