सिरसा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर आज कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से एक सदभावना पदयात्रा शुरू की गई, जिसे पूर्व मन्त्री जगदीश नेहरा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता इकठ्े हुए । सदभावना यात्रा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में जहा कांग्रेस पार्टी के झण्डे उठाए हुए थे, वही महात्मा गांधी की नीतियों व कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां लिखी पट्टिकाएं उठा रखी थी। इस सदभावना यात्रा का बेगू रोड़ व सतनाम सिंह चौक के बीच अनेक स्थानों पर नागरिकों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

सदभावना यात्रा में पूर्व मन्त्री जगदीश नेहरा, पूर्व सांसद डा0 सुशील इन्दौरा, जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक लालचन्द खोड़, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गोविन्द कांडा, कांग्रेस नेता अनिल खोड़, मास्टर सम्पूर्ण सिंह, मास्टर राजकुमार वर्मा, किक्कर सिंह, कृष्ण सिंगला, अवतार सिंह, पार्षद मिठ्ठू राम एडवोकेट, पार्षद अंग्रेज बठला, हरीश सोनी, रानी रंधावा, सोमनाथ मिगलानी, व्यापार मण्डल के प्रधान हीरा लाल शर्मा, रामअवतार हिसारियां, सतीश गुप्ता, सरदार सेवा सिंह नामधारी, राजरानी जिन्दल, रविन्द्र ठाकुर, कैलाश रानी, संजू बाला एडवोकेट, कुसूम शर्मा, कलावती भठी प्रधान, गुरूनाम सिंह झबर, सरदूल सिंह रंधावा, नरेश मलिक, गुरूचरण सिंह फग्गू चेयरमैन, अनिल बांगा, संत लाल गुम्बर, राजेन्द्र कम्बोज पूर्व चेयरमैन, नितिन लाम्बा, रणबीर सिंह जम्मू, औम प्रकाश हुड्डा, प्रहलाद बैनीवाल, विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, दवेन्द्र सोनी, प्रणव सरपंच, मास्टर कंवर सिंह आर्य, निर्मल सिंह पहलवान, साधराम सरपंच रिसालियां खेडा, टहल सिंह सरपंच बेगू, नायब सिंह थिराज, प्रकाश सरपंच चाडीवाल, रामलाल शर्मा डिगं मण्डी, जोगेन्द्र सिंह सरपंच कुत्ताबढ, ब्रहमानन्द सरपंच किशनपूरा, परमजीत कौर नगरपार्षद, सुखदेव बाजीगर, मा0 संत लाल शर्मा, जग्गी सरपंच बाजेकां, तारा चन्द सरपंच बुढाभाना, नत्था सिंह सरपंच, जीराम पूर्व सरपंच, तीर्थ राम कोटली, रतना राम गोदारा, अनिल सोलंकी, देश राज नम्बरदार, मांगे राम नहराना, राकेश सिद्धू, डा0 के0के0 शर्मा, संजय चावरियां, संजय शर्मा, गजानन्द, उम्मेदसैन, महेन्द्र ढाका, सुरजीत सोनी,राकेश वाल्मिकि, गुरमंगत सिंह, निजामुदीन, रामप्रसाद सैनी, वेद सैनी, उदय राम शर्मा सहित सैंकडो कार्यकर्ता शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version