HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»दुर्घटनाएं»गिरीपार में आसमानी बिजली गिरने से घर जलकर राख
    दुर्घटनाएं

    गिरीपार में आसमानी बिजली गिरने से घर जलकर राख

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 18, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्री रेणुका जी: गिरीपार क्षेत्र के बडयाल्टा गांव में एक कच्चे मकान पर आसमानी बिजली गिरने से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया, वही एक जर्सी गाय भी इस हादसे में मौत का ग्रास बन गई। प्राप्त जानकारी अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय महिला व उसके बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो एक बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। जिस महिला के घर पर बिजली गिरने से यह हादसा हुआ है वह विधवा है किसी तरह करके अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी | दुधारू गाय की मौत के बाद उसकी आय का यह साधन भी समाप्त हो गया है।

    बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गणेशो देवी के पति की मौत पहले ही हो चुकी है वह सड़क निर्माण के कार्य के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। घर में आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर घर से बचे हुए सामान को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। मेला राम शर्मा ने कहा कि संगडाह में एसडीएम व तहसीलदार का पद रिक्त पड़ा है जिसके चलते नायब तहसीलदार मदनलाल से उक्त महिला को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है उधर उन्होंने खुद भी महिला को आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार मदनलाल ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा ताकि उसे सहायता राशि जारी की जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन

    मार्च 27, 2023

    दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई 2 युवकों की मौत

    मार्च 24, 2023

    एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार: विक्रमादित्य सिंह

    मार्च 22, 2023

    ददाहू: जान जोखिम में डालकर खस्ताहाल भवन में शरण लेने को विवश यात्री

    मार्च 20, 2023

    त्रिलोकपुर मेला-22 मार्च से 6 अप्रैल तक

    मार्च 20, 2023

    हिमाचल की सीमा पर टोंस नदी में कार गिरने से 4 की मौत

    मार्च 19, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.