सोलन: अमर उजाला द्वारा होटल हॉलिडे होम शिमला में आयोजित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड–2026 समारोह में गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विद्यालय के प्रभावी नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राज्य के विभिन्न उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। यह सम्मान गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है। हम भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संपूर्ण गुरुकुल परिवार के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय बताया है।