HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»गोविंद सागर झील में 7 युवकों के डूबने के बाद पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध, जांच के आदेश
    ऊना

    गोविंद सागर झील में 7 युवकों के डूबने के बाद पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध, जांच के आदेश

    Hills PostBy Hills PostAugust 2, 20221 Min Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली के समीप गोविंद सागर झील में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एडीएम संबंधित पक्षों को जांच में शामिल करेंगे और उन्हें इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए भी एडीएम को उपाय सुझाने को कहा गया है।

    साथ ही जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून-2005 की धारा 33 व 34 के तहत आगामी आदेशों तक अंदरौली में झील के किनारों पर किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील का जल स्तर बढ़ता है, इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं तथा इन आदेशों की अनुपालना के लिए एसपी ऊना को पर्याप्त सुरक्षा बल सही स्थानों पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम बंगाणा को सही स्थानों पर आम जनता को प्रतिबंध के संबंध में जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022

    स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

    August 13, 2022

    स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए विभिन्न स्कूल किए सम्मानित

    August 12, 2022

    थानाकलां में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, वीरेंद्र कंवर फहराएं तिरंगा

    August 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    मंडी: मंडी जिले में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.