HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»खेल»चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    संवाददाताBy संवाददाताMay 15, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज तीन दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ चौपाल विधानसभा क्षेत्र के बागड़ी पंचायत में किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 50 ठोडा दलों ने भाग लिया है। यह एक प्राचीन खेल है जिसमे पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं शस्त्रों को खेल में प्रयोग में लाया जाता है। प्राचीन काल में मेले, जातर एवं विशु के आयोजन का महत्व सामाजिक मेलजोल था, जिसमें से एक ठोडा प्रतियोगिता भी शामिल है।

    आज के समय में प्राचीन परम्पराएं समाप्त होती जा रही है। इसको संजोए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार के आयोजन किए गए थे लेकिन इतनी बड़ी संख्या में ठोडा दलों का शामिल होना एक ऐतिहासिक है। इस प्रतियोगिता में ठोडा प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं पोशाकों के लिए भी इनाम रखे गए हैं, जिससे यह कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण हो जाता है ताकि पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पोशाकों का भी संरक्षण हो सके।
    उन्होंने कहा कि इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि इस खेल का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जा सके।

    उन्होंने ठोडा संघ को अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की तथा अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
    स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक संघ अध्यक्ष बलबीर वर्मा ने कहा की कोरोना महामारी के कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कर सके थे लेकिन कोरोना महामारी के उपरांत इस प्रकार का आयोजन एक ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा की लोगो के मनोरंजन, पारंपरिक खेल संरक्षण तथा रीति रिवाज को संजोए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व से आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ चैपाल क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किए जा रहे हैं।
    इस अवसर पर जिला महासु अध्यक्ष अजय श्याम, उपमंडलाधिकारी ठियोग सौरभ जस्सल, संघ के महासचिव ओम प्रकाश मेहता, स्थानीय प्रधान निशा, अन्य पदाधिकारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में वूमेन वनडे चैलेंजर ट्रॉफी संपन्न

    June 22, 2022

    शिमला आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर: गौरव शर्मा

    June 22, 2022

    ढली के इंद्रनगर में ओपन जिम व दादा-दादी पार्क का शुभारंभ

    June 12, 2022

    मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए

    June 10, 2022

    बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ

    June 1, 2022

    डीसी मंडी इलेवन और आईआई टी मंडी के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया

    May 29, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.