HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»जल्द होगा सुकेती खड्ड का तटीकरण, केन्द्रीय कमेटी की स्वीकृति के बाद शुरू होगा कार्य
    मंडी

    जल्द होगा सुकेती खड्ड का तटीकरण, केन्द्रीय कमेटी की स्वीकृति के बाद शुरू होगा कार्य

    Hills PostBy Hills PostJuly 25, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: मंडी जिले में सुकेती खड्ड के तटीकरण पर लगभग पौने पांच सौ करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। तटीकरण परियोजना की स्वीकृति का मामला दिल्ली में केन्द्रीय टेक्निकल अप्रूवल कमेटी के पास पहुंच चुका है। कमेटी की अप्रूवल मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दी।
    वे सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जल शक्ति विभाग के जिला कुल्लू तथा मंडी के आला अधिकारियों के साथ जल शक्ति विभाग के माध्यम से कुल्लू व मंडी जिला के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना तथा नाबार्ड के तहत चलाई जा रही विभिन्न विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए । जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सुकेती खड्ड तटीकरण परियोजना से मंडी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र मंडी, बल्ह, नाचन और सुंदरनगर के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और एक बड़े क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि का बाढ़ से बचाव होगा।

    हिमाचल जल जीवन मिशन में अव्वल, आगे भी ऐसे ही डट कर करें काम
    जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र शेखावत ने भी इसके लिए प्रदेश सरकार की तारीफ की है। जलशक्ति विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जी-जान से काम किया है। उन्होंने सभी से आगे भी मिशन के तहत इसी तरह डट कर काम करने का आग्रह किया।

    पुरानी परियोजनाओं के सुधार व स्तरोन्नयन पर दें बल
    महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को पेयजल व सिंचाई की पुरानी परियोजनाओं के सुधार व स्तरोन्नयन पर बल देने को कहा। उन्होंने जिले में बन कर तैयार नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने जैसे कार्यों को अविलंब कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को और गति देने को भी कहा। इस मौके जलशक्ति विभाग के ई0एन0सी, प्रोजैक्ट धर्मेंद्र गिल, अधीक्षण अभियंता उपेंद्र वैद्य सहित जल शक्ति विभाग जिला कुल्लू व मंडी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    कामगारों के पंजीकरण में मंडी जिला अव्वल

    August 12, 2022

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा 7 अगस्त को

    August 6, 2022

    मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित

    August 6, 2022

    संधोल-बरच्छबाड़ पेयजल योजना तैयार, इसी महीने होगा लोकार्पण: महेंद्र सिंह ठाकुर

    August 5, 2022

    मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 5, 2022

    राज्यपाल ने झुण्डी पंचायत से हरियाली पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया

    August 4, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.