HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»जापान में 1000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका
    हिमाचल

    जापान में 1000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 12, 20112 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टोक्यो: जापान के पूर्वोत्तर और पूर्वी तटीय इलाकों में भूकंप के झटके के साथ उठी 33 फीट ऊंची सुनामी लहरों ने भारी तबाही मचा दी है । भूकंप की तीव्रता 8.9 आंकी गई है। सुनामी से उठीं लहरों ने रिहायशी इलाकों में सब कुछ तबाह कर दिया। कीचड़ भरे सैलाब में कई किलोमीटर दूर तक इमारतें, जहाज और कार पत्तों की तरह बहा दिए । भूकंप के बाद परमाणु संयंत्र बंद हो गए एक परमाणु संयंत्र में भी आग लगी जिसे बुझा लिया गया है।

    सुनामी से मियागी की राजधानी सेंदई पूरी तरह तबाह हो गया है और सेनुआ में भयंकर आग लगी हुई है। दो प्रांत मियागी और फुकुशिमा में जबर्दस्त बर्बादी हुई है। जापान में मकान इस तरह बनाए जाते हैं कि ज्यादा जनहानि न हो।

    भूकंप के कारण पैदा हरुई सुनामी लहरों के सैलाब ने जापान के मियागी और फुकुशिमा क्षेत्रों में खेतों, रिहायशी इलाकों को जलमग्न कर दिया। मियागी के तटीय शहर सेंदई में सैलाब ने कहर ढाया। सेंदई एयरपोर्ट लहरों में डूब गया। इस शहर की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। यहां होटल भी ढह गया जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने 200 से 300 शव मिलने की जानकारी दी है। करीब 70000 लोगों को यहां से हटाया गया है। फुकुशिमा, मियागी और तोचिगि में मौतें हुई हैं। भूकंप के कारण जापान के पांचों परमाणु संयंत्र स्वत: बंद हो गए तथा परमाणु रिसाव की आशंका से आपातकाल लागू कर दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023

    टीबी को हराकर हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने में लगे अनिल ठाकुर

    सितम्बर 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.