नाहन: रामा की सगी बहनों का कमाल, भूमिका-कंचन को मिली 18-18 हजार की छात्रवृत्ति

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) रामा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और खेल दोनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करके पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की इस “प्राइड ऑफ आवर स्कूल” उपलब्धि के तहत विद्यालय के बच्चों ने मेहनत और लगन की नई मिसाल पेश की है।

विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा भूमिका शर्मा और कक्षा 10वीं की छात्रा कंचन शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ये दोनों सगी बहनें हैं और इनके पिता का नाम जय प्रकाश है। बोर्ड कक्षाओं की मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर इन्हें 18,000-18,000 रुपये की धनराशी से सम्मानित किया गया है। दोनों बहनों की इस दोहरी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे स्कूल में हर्षोल्लास का माहौल है।

इस बहुमुखी सफलता के पीछे स्कूल के सभी अध्यापकों और कार्यकारी प्रधानाचार्य नीरजा शुक्ला की दिन-रात की मेहनत, कुशल मार्गदर्शन और समर्पित भावना शामिल है। अध्यापकों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के बिना बच्चों का इस मुकाम तक पहुंचना असंभव था। स्कूल प्रशासन ने सभी अध्यापकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है, जिनकी बदौलत विद्यार्थी लगातार शिक्षा और खेल में नई बुलंदियां छू रहे हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।