HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें
    मंडी

    डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें

    संवाददाताBy संवाददाताJuly 16, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: बरसात के मौसम में अनेक बीमारियां पांव पसार लेती हैं। आम तौर पर बरसात में तेज बुखार से पीडि़त रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। इसीलिए लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों से सावधान रहना चाहिए। इस मौसम में फैलने वाली एक बीमारी हैै डेंगू। डेंगू एक वायरस से होने बाली बीमारी का नाम है जो एडीज नामक मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने पर विषाणु तेजी से मरीज के शरीर पर अपना असर दिखाते हैं जिससे तेज बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसे हड्डी तोड़ ‘‘बुखार’’ या ब्रेक बोन बुखार भी कहा जाता है। डेंगू होने पर मरीज के खून में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है जिसके कारण कई बार जान का जोखिम भी बन जाता है। डेंगूू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को नहीं फैलता है। यह केवल मच्छर के काटने से ही होता है।

    गर्मी और बरसात के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है। डेंगू के मच्छर हमेशा दिन में काटते हैं।  
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को तेज ठंड और बुखार हो, कमर मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में दर्द, हल्की खांसी, गले में दर्द और खराश, शरीर पर लाल-लाल दाने, थकावट, भूख न लगना और कमजोरी, उल्टी और दस्त होना डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे किसी भी लक्षण पर मरीज को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवा लेनी चाहिए।
    अगर किसी भी व्यक्ति को ऊपर दिये गये लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं  डेंगू की जांच के लिए एनएस1 या एलाइजा टेस्ट किया जाता है जिसके आधार पर डॉक्टर तय करते हैं कि मरीज को डेंगू हुआ है या नहीं।

    डेंगू से कैसे करें बचाव
    डेंगू एक मच्छर से होने वाली बीमारी का नाम है अतः सभी को अपना बचाव मच्छर से करना है। डेंगू का घर एक जगह जमा साफ पानी है इसीलिए घर या आस-पास पानी 2 या 3 दिन से ज्यादा जमा न होने दें। कूलरों में मिट्टी के तेल का छिड़काव करें तथा घड़ों तथा बाल्टियों में जमा पानी को बदलते रहें। बुखार आने पर स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच जरूर करवाएं। बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। इस मौसम में घरो की खिड़कियां बन्द रखें तथा कूड़े के डिब्बे में कूड़ा जमा न होने दें। घरों में पानी की टंकियों, कूलरों, गमलों की समय-समय पर सफाई करते रहें।

    क्या कहते हैं जिलाधीश
      जिलाधीश अरिंदम चौधरी का कहना है कि मंडी जिले में लोगों को डेंगू और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया जा रहा है। आवश्यक है जल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखा जाए तथा जल जनित और सभी मौसमी रोगों से बचाव को अपने आस-पास के परिवेश में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    कामगारों के पंजीकरण में मंडी जिला अव्वल

    August 12, 2022

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा 7 अगस्त को

    August 6, 2022

    मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित

    August 6, 2022

    संधोल-बरच्छबाड़ पेयजल योजना तैयार, इसी महीने होगा लोकार्पण: महेंद्र सिंह ठाकुर

    August 5, 2022

    मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 5, 2022

    राज्यपाल ने झुण्डी पंचायत से हरियाली पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया

    August 4, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.