HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»डॉ. सैजल ने कण्डाघाट के धन्गील व हिन्नर में 4.33 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास किए
    सोलन

    डॉ. सैजल ने कण्डाघाट के धन्गील व हिन्नर में 4.33 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    Hills PostBy Hills PostJuly 27, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा सम्पूर्ण प्रदेश का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिन्नर के कुरगल गांव में पशु औषधालय का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    डॉ. सैजल ने कहा कि साढ़े चार वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनेक गौ अभ्यारण तथा गौशालाएं निर्मित की गई।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई हैं। सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसके अतिरिक्त 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है।

    डॉ. सैजल ने स्थानीय ग्रामीणों को क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर डॉ. सैजल ने 03 करोड़ 30 लाख 34 हजार 700 रुपये से निर्मित ग्राम पचंायत धन्गील व हिन्नर के गांव कुरगल, नोहरा, करोग, छोब, टकराणा के लिए निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण तथा एक करोड़ 52 हजार रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली उठाऊ पेयजल योजना नोहरा-कुरगल-टकराणा व इसके साथ लगते ग्राम पंचायत हिन्नर तहसील कण्डघाट का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर डॉ. सैजल ने ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी।

    इससे पूर्व, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप और भाजपा ज़िला महामंत्री नंदराम कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम सुभाष ठाकुर, पेंशनर संघ सोलन के उप प्रधान हरिदत्त शर्मा, वार्ड सदस्य प्रकाश, ग्राम पंचायत हिन्नर की पूर्व प्रधान निशा ठाकुर, पूर्णकालिक विस्तारक जोगिंदर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. विकास सूद, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. बी.बी. गुप्ता, ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, सहायक अभियंता नवीन शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    75 वर्षों में हिमाचल ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए: जय राम ठाकुर

    August 8, 2022

    तुलसी भारतीय वैज्ञानिक की प्रमाणिकता सिद्ध करती है: डॉ. सैजल

    July 20, 2022

    एनसैक स्क्यिोरिटी सर्विसिस में भरें जाएंगे 150 पद: अनीता गौतम

    June 15, 2022

    आत्मनिर्भर महिला सशक्त समाज के निर्माण में सहायक: डॉ. रचना गुप्ता

    June 11, 2022

    सोलन फिलफोट फोरम द्वारा आयोजित अभिनय-2022 का शुभारम्भ

    June 3, 2022

    97 योजनाओं के द्वारा जन-जन को लाभान्वित करने का सफल प्रयास-डॉ. सैजल

    June 2, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.