ददाहू में मनाई गई डा यशवंत सिंह परमार जयंती

Photo of author

By संवाददाता

श्री रेणुका जी: ददाहू में वीरवार के दिन डा यशवंत सिंह परमार जयंती मनाई गई। हिमाचल निर्माता प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा यशवंत सिंह परमार को उनकी 116 वी जयंती अवसर पर याद किया जा रहा है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में लगी डॉक्टर परमार की प्रतिमा पर सिरमौर कला संगम के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान रविंद्र गुप्ता, विजय पाल ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अशोक अग्रवाल, इंद्र प्रकाश गोयल, कल्याण सिंह, सत्यदेव सैनी सहित संगम के सदस्यों सहित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजीव ठाकुर तथा अभिषेक ठाकुर, जगदीश सैनी, पंकज, वीर सिंह, राजेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।