HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष» दलाई लामा को जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी
    हिमाचल विशेष

     दलाई लामा को जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी

    संवाददाताBy संवाददाताJuly 6, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांगड़ा: तिब्बती धर्मगुरू परम पावन दलाई लामा के जन्म दिवस के अवसर पर आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

    धर्मशाला में आयोजित दलाई लामा जी के जन्मदिन समारोह में मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का पूर्व निधारित कार्यक्रम था, लेेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण इस तय कार्यक्रम में वह वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने परम पावन दलाई लामा से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना की।

    इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पावन दलाई लामा मानवता और अध्यात्म को लेकर जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, वह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा का सम्पूर्ण जीवन मानवता, शान्ति और अहिंसा के लिए समर्पित है। उन्होंने तिब्बत के लोगों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तिब्बत के मुद्दों के समाधान के लिए दलाई लामा जी के अहिंसक प्रयास दुनिया के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज धर्मशाला को बौद्ध धर्म की पवित्र नगरी और दलाई लामा के घर के रूप में जाना जाता है। यह शहर पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में जब लोगों के मन में वैक्सीन लगाने को लेकर कई तरह के भ्रम थे, उस समय दलाई लामा जी ने स्वयं वैक्सीन लगवाकर इन भ्रान्तियों को दूर करने का कार्य किया और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से दलाई लामा के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए पूरी मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

     इस अवसर पर शिमला में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डॉ. आर.एन बत्ता, सी.टी.ए. के शिमला में प्रतिनिधि अधिकारी टी. दोरजे, मुख्य सलाहकार तेनजिन और प्रभारी लामा याफफिल एबोट उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की

    August 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा-शान तिरंगा थीम गीत जारी किया

    August 12, 2022

    कुल्लू में नष्ट किए 5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ: जय राम ठाकुर

    August 11, 2022

    हिमाचल ने सुनिश्चित किया महिलाओं का सशक्तिकरण: जय राम ठाकुर

    August 10, 2022

    75 वर्षों में हिमाचल ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए: जय राम ठाकुर

    August 8, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    नाहन: नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया…

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022

    चंबा के बनीखेत में आयोजित हुआ ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022

    चंबा के बनीखेत में आयोजित हुआ ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.