नाहन: आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

नाहन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन शहर के बड़ा चौक क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण डंगा गिरने से डॉ. हेमंत कुमार पंत, भुवन जोशी तथा अन्य परिवारों के मकानों को हुई क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

कुनिहार प्रवास से लौटने के उपरांत डॉ. बिंदल ने शुक्रवार सायंकाल प्रभावित परिवारों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों का कुशलक्षेम जाना, नुकसान का जायजा लिया तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए संभावित खतरे वाले क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण एवं निरीक्षण कराया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा, राहत एवं बचाव उपायों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

डॉ. बिंदल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी प्रभावित परिवारों के शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने तथा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की कामना की।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed