नाहन: कांशीवाला के पास पुलिस ने दबोचा तस्कर, कच्चा टैंक का युवक चिट्टे सहित काबू

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सदर नाहन की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कच्चा टैंक क्षेत्र के एक युवक को 1.82 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टे के साथ पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, आज पुलिस थाना सदर नाहन की टीम इलाके में गश्त पर थी। जब पुलिस टीम सब्जी मंडी मोड़, कांशीवाला के समीप मौजूद थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विधान वर्मा पुत्र हुक्कम चंद, निवासी मकान नंबर 153/10, दर्जी मोहल्ला, कच्चा टैंक, नाहन काफी समय से चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहा है और इस समय भी वह अपने साथ नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और संदिग्ध युवक विधान वर्मा को रोककर नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उसके कब्जे से कुल 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच और पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed