नाहन के छायाकार और समाजसेवी राजेश परमार को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

नाहन : शहर के जाने-माने फोटोग्राफर और सक्रिय समाजसेवी राजेश परमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता श्रीमती कृष्णा परमार (74) का रविवार दोपहर उनके निवास स्थान पर स्वर्गवास हो गया। जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब तक उन्हें चिकित्सीय सहायता दी जाती, तब तक वह पंचतत्व में विलीन हो चुकी थीं।

परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए उनके छोटे पुत्र के इंग्लैंड से लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है। उनके सोमवार दोपहर तक नाहन पहुँचने की उम्मीद है। राजेश परमार, जो लंबे समय से ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में जुटे हुए हैं, को मिले इस गहरे दुख पर नाहन के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

कृष्णा परमार की अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 2:00 बजे उनके गृह निवास से स्थानीय मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। शहर के गणमान्य व्यक्तियों और उनके करीबियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।