नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के समीप मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा रितिका का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के लिए हुआ है। रितिका ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित जेएनवी की कठिन प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है। इस शानदार उपलब्धि से स्कूल और छात्र के परिवार में खुशी का माहौल है।

अक्षरधाम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके स्कूल का रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है और पहले भी यहां के विद्यार्थी नवोदय विद्यालय के लिए चुने जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल भी स्कूल की होनहार छात्रा रितिका ने जे.एन.वी. की प्रवेश परीक्षा पास कर न केवल अपना बल्कि स्कूल का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन किया है।
इस सफलता के बाद स्कूल मैनेजमेंट और अध्यापकों ने रितिका को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने रितिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे की पढ़ाई के लिए इसी तरह कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। ग्रामीण क्षेत्र की इस बेटी की कामयाबी से स्थानीय लोग भी बेहद उत्साहित हैं।