HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»दुर्घटनाएं»नाहन के समीप नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
    दुर्घटनाएं

    नाहन के समीप नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

    संवाददाताBy संवाददाताजुलाई 24, 20221 Min Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के समीप कालाअंब-देहरादून राजमार्ग पर खजूरना पुल के पास मारकंडा नदी में डूबने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान रखनी गांव निवासी 24 वर्षीय सुष्मित सिंह ठाकुर के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था।

    बताते हैं कि स्थानीय को इस हादसे की जानकारी लगभग 3:00 बजे मिली और यदि पुलिस टीम समय पर नहीं पहुंची होती तो किसी दूसरे युवक की भी डूबने के कारण मौत हो सकती थी। युवक को तलाशने के लिए अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष ने भी नदी में कूदकर काफी मशक्कत की। फर्स्ट पैरा के जवानों ने भी रेस्क्यू करने में पुलिस की मदद की।

    इसी दौरान पुलिस ने एक स्थानीय गोताखोर को भी बुलाया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मारकंडा नदी में डूबने के कई हादसे हो चुके हैं, अभी हाल ही में हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई थी। उधर, डीएसपी मीनाक्षी ने पुष्टि करते हुए कहा कि युवक के शव को नदी के कुंड से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    टीबी को हराकर हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने में लगे अनिल ठाकुर

    सितम्बर 6, 2023

    डा. परमार के स्कूल में आना मेरा सौभाग्य: सोलंकी

    अगस्त 14, 2023

    नाहन के कंडईवाला में बारिश ने तबाही मचाई

    अगस्त 13, 2023

    ददाहू बस अड्डे पर बसें बन रही नशेड़ियों का अड्डा

    अगस्त 12, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.