नाहन: कैंट स्कूल के तीन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन, हैदराबाद में दिखाएंगे दम

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया सेंटर के तहत एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जिला अंडर-14, अंडर-16 जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।

चयनित खिलाड़ियों में युवराज सिंह – शॉट पुट, अक्षत वर्मा – लॉन्ग जंप और अनुराग तोमर – 600 मीटर दौड़ शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

तीनों खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मोनिका बलिया ने तीनों बच्चों को बधाई दी, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चयन बच्चों की मेहनत, लगन और खेलो इंडिया सेंटर में मिली बेहतरीन ट्रेनिंग का परिणाम है।

विद्यालय के अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और हैदराबाद में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।