नाहन: बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! समय पर बिल व अपडेट्स के लिए तुरंत अपडेट कराएं मोबाइल नंबर

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड , नाहन के विद्युत उप-मंडल द्वारा नाहन शहर के समस्त बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत उप-मंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता ईं. संतोष कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बिजली कनेक्शन रिकॉर्ड में अपना वर्तमान और सक्रिय मोबाइल नंबर जल्द से जल्द अपडेट करवाएं।

SDO ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट होने से उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल, भुगतान की अंतिम तिथि , पावर कट या मेंटेनेंस से जुड़ी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर एसएमएस के जरिए मिलते रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं को न सिर्फ समय पर जानकारी मिलेगी, बल्कि उनकी बिजली सेवा भी बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चलती रहेगी।

उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सहायक अभियंता , विद्युत उप-मंडल नंबर-1, HPSEBL, रानीताल, नाहन के कार्यालय में जाकर अपनी संपर्क जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता दें और जल्द से जल्द कार्यालय पहुंचकर अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।