नाहन: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, नंदिता दास गुप्ता ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित जिला ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुपालन का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशामक यंत्रों की कार्यशीलता का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता कापटा, अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा, उपमंडलाधिकारी (नाहन) राजीव संख्यान, तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।