HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर»नाहन में नारी को नमन कार्यक्रम आयोजित
    सिरमौर

    नाहन में नारी को नमन कार्यक्रम आयोजित

    संवाददाताBy संवाददाताJune 30, 20224 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन:  ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और इसी के तहत आज से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट प्रदान कर उन्हें आर्थिक तौर पर सुदृढ किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री आज नाहन बस स्टैंड में नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी को नमन कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मशाला से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया।

    इस अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के चाकली गांव की प्रोमिला शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ वर्चुअल संवाद किया और इस योजना को चलाने के लिए धन्यवाद भी किया। सुखराम चौधरी ने प्रोमिला शर्मा को बस टिकट और फूल देकर सम्मानित किया ।
    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आज का दिन हिमाचल के इतिहास में सुनहरा दिन है। नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ाते हुए आज से प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी की राज्य के भीतर चलने वाली बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। सरकार ने पेंशन के लिए आयु सीमा 80 से 70 वर्ष करने के बाद अब इसे 60 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद हिमाचल में 4 लाख नए पेंशन धारक जुड़ गए हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना की तर्ज पर हिमाचल में मुख्यमंत्री ग्रीहणी सुविधा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया जिसके तहत अब तक चार लाख से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को 3 गैस सिलेंडर सरकार निशुल्क देने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश के 14 से 15 लाख उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। इसके अतिरिक्त किसानों के लिए केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ग्रामीण इलाकों के लोगों को निशुल्क पेयजल सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार समाज के हर तबके का ध्यान रख रही है। प्रदेश में मजदूरों की दिहाडी बढ़ाई गई है और सरकार स्कूली बच्चों को निशुल्क किताब एवं वर्दी उपलब्ध करवा रही है। 

    इस अवसर पर विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए राज्य के भीतर साधारण बसों में 50 प्रतिशत किराये का निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं जिससे महिलाओं के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से आज नाहन बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में 125 युनिट तक की बिजली निशुल्क देने का निर्णय लिया गया है जो कि सराहनीय कदम है जिससे प्रदेश के हर परिवार को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने प्रत्येक परिवार को किसी न किसी रूप से सहायता देने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल के दौरान ही पंचायती राज व शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
    क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नाहन संजीव बीस्ट ने ऊर्जा मंत्री सहित गणमान्य व्यक्तियों को टोपी व मफलर देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, अध्यक्ष जिला भाजपा विनय गुप्ता, अध्यक्ष एपीएमसी रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुण्डीर,मण्डल अध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    सराहां में आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 10, 2022

    नाहन में जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह आयोजित किया गया

    August 10, 2022

    07 से 09 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला

    August 8, 2022

    ददाहू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    August 7, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.