नाहन: संदीप शर्मा बने रोटरी क्लब के प्रधान, नवनीत गुप्ता ने संभाली सचिव की जिम्मेदारी

नाहन : आज रोटरी क्लब नाहन द्वारा होटल संयम में वर्ष 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं नए सदस्यों के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन संदीप शर्मा ने क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व प्रधान रोटेरियन नवनीत गुप्ता ने क्लब के सचिव तथा रोटेरियन अमनदीप सिंह ने कोषाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व संभाले।

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा एवं क्लब के सचिव रोटेरियन नवनीत गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन आने वाले वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, सदस्यता विकास तथा अन्य जनहित के सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना के साथ क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के चार्टर सदस्य रोटेरियन सुरेंद्र कुमार सैनी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण फेलोशिप एवं रात्रि भोज के साथ हुआ।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।