नाहन शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी, नो पार्किंग और वन-वे जोन घोषित

Photo of author

By Hills Post

नाहन: जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन शहर में यातायात को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत शहर के कई प्रमुख स्थानों और सड़क खंडों को ‘नो पार्किंग’ और ‘नो ट्रैफिक जोन’ घोषित कर दिया गया है।

नो पार्किंग जोन घोषित क्षेत्र
मुख्य मार्ग: शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपल के पेड़ से डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज चौक तक, दिल्ली गेट के सामने का दोनों तरफ का सड़क खंड।

कॉलोनी और चौक: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क के आसपास, वाल्मीकि चौक, फाउंड्री क्वार्टर्स के पास नगर परिषद की सड़क, नाहन फाउंड्री के पास आवास सत्र न्यायाधीश से नया बाजार तक।

अन्य क्षेत्र: गोविंदगढ़, एमसी आवासीय कॉलोनी, हिल व्यू कॉलोनी, कुम्हार गली का गौरा भवन से प्रताप भवन तक, हॉट बाइट शॉप से आरपी-1 पोस्ट तक, और कैंट चौक के पास का क्षेत्र।

शहीद स्मारक क्षेत्र: शहीद स्मारक से एसएफडीए हॉल होते हुए केवल येलो लाइन छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र नो पार्किंग जोन रहेंगे।

HRTC वर्कशॉप चौक: एसपी कार्यालय के पीछे का क्षेत्र नो पार्किंग होगा और गुन्नुघाट की तरफ से आने वाली स्कूल बसों को यशवंत चौक से मोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।

वन-वे व्यवस्था (One-Way Traffic)
एसपी आवास से रानीताल छोटा गेट होते हुए गौरा भवन तक और नया बाजार तिराहा से ट्रैफिक पुलिस पोस्ट तक केवल दोपहिया वाहनों को छोड़कर बाकी के लिए वन-वे रहेगा। बस स्टैंड से यशवंत चौक तक का मार्ग, जो गुन्नुघाट से होकर जाता है, केवल भारी वाहनों के लिए वन-वे रहेगा।

बाजार क्षेत्र में प्रतिबंध का समय
गुन्नुघाट से बड़ा चौक, दिल्ली गेट से बड़ा चौक और बस स्टैंड से बड़ा चौक के बीच निजी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर निम्न समय तक प्रतिबंध रहेगा: अप्रैल से अक्टूबर: शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक, नवंबर से मार्च: शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक

पार्किंग के लिए नए जोन निर्धारित
जनता की सुविधा के लिए कुछ क्षेत्रों को पार्किंग जोन बनाया गया है ।

मेहलात की घाटी: दोपहिया वाहनों और 3-4 टैक्सियों के लिए येलो लाइन पार्किंग (शुल्क लागू)।

गोविंदगढ़: सामुदायिक भवन की छत को स्थानीय दुकानदारों के दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है।

आईडीबीआई बैंक के सामने: पुराने बीडीओ कार्यालय भवन की ओर जाने वाली सड़क दोपहिया वाहनों के लिए।

डीसी कार्यालय के पास और कालीस्थान मंदिर के पीछे: केवल दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए पार्किंग।

इसके अलावा, दिल्ली गेट बस स्टॉप पर एक साथ अधिकतम दो बसों के ठहराव (5 मिनट के लिए) और पीएनबी के पास केवल एक बस के ठहराव की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।