नाहन : हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त सतीश चंद (सुपुत्र स्वर्गीय छज्जू राम) का आज बुधवार, 12 अगस्त को शाम 4:00 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से नाहन शहर, HRTC विभाग और स्थानीय व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है।
शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र छोटा चौक में उनके तीनों बेटों की दुकानें हैं। सतीश चंद का परिवार शहर के प्रतिष्ठित और सुपरिचित परिवारों में गिना जाता है। उनके निधन का समाचार मिलते ही छोटा चौक सहित पूरे नाहन बाजार के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में शोक व्यक्त किया गया।

सतीश चंद अत्यंत सरल, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में वे हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और अग्रणीय भूमिका निभाते थे। अपने सकारात्मक और मिलनसार व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के लोगों में काफी लोकप्रिय थे।
पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त (कल) को सुबह 11:00 बजे मोक्षधाम नाहन में किया जाएगा।
उनके निधन पर समस्त परिवार, रिश्तेदारों, व्यापारी संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।