मंडी: जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुख राम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम एक विजनरी नेता थे और प्रदेश की राजनीति एवं विकास में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

पंडित जी को उनके प्रगतिशील विचारों, दूरदर्शी सोच और लोक विकास के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। संचार क्रांति के लिए वे जन-मन में हमेशा रहेंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version