नाहन: आज एक आपात बैठक मे देव भूमि हिमाचल युनियन आफ जर्नलिस्ट की प्रदेश ईकाइ ने दैनिक भास्कर के पांवटा स्थित संवाददाता श्यामलाल पुण्डीर की माता श्रीमति जयन्ति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करने व शोक संतप्त परिवार को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रीमति जयन्ति देवी 75 वर्ष की थी आज अपने गांव आगरो तहसील पांवटा मे उनका निधन हो गया। उनके अन्तिम समय मे उनके पति पुत्र तथा पुत्रियां उनके समीप थी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गइ है। उनका अन्तिम संस्कार कल प्रातः पारम्परिक शमशान घाट पर यमुना के किनारे किया जायेगा।

युनियन आफ जर्नलिस्ट की सिरमौर की जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव अवस्थी, रेणुका ईकाइ के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, राजगढ़ इकाइ के अध्यक्ष वेद प्रकाश तथा पांवटा इकाइ के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश द्वारा जारी शोक सन्देशों मे जिला भर के पत्रकार संगठनों ने श्रीमति जयन्ति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनायें भेजी हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version